हिंदू वर्ष का अंतिम महीना फाल्गुन हो चुका हैं शुरू, इन उपायों से जीवन में आएगी खुशियां

By: Ankur Fri, 18 Feb 2022 07:43:54

हिंदू वर्ष का अंतिम महीना फाल्गुन हो चुका हैं शुरू, इन उपायों से जीवन में आएगी खुशियां

बीते दिन 17 फरवरी से हिंदू वर्ष का अंतिम महीना फाल्गुन शुरू हो चुका हैं जिसमें सर्दियों की विदाई और गर्मियों का आगमन होता हैं। इस महीने में रंगों का त्यौहार होली और कई अन्य पावन पर्व भी आते हैं। धार्मिक दृष्टि से इस दिन का बहुत महत्व माना गया हैं जिसमें किए गए कुछ उपायों से जीवन में सकारात्मकता का संचार होते हुए घर में खुशियों का आगमन होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि फाल्गुन माह में किन उपायों को कर जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य को पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

रोग मुक्त रहने के लिए करें ये काम

फाल्गुन के पवित्र महीने में शिव जी को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इससे रोगों से मुक्ति मिलकर सेहत में सुधार होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,falgun month

जीवन में सुख-शांति के लिए

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, फाल्गुन माह का संबंध भगवान शिव और श्रीहरि दोनों से माना गया है। बता दें, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि और शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इन दोनों व्रत को रखने व भगवान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति, खुशहाली का वास होता है। जीवन में चल रही परेशानियां दूर होकर सफलता के रास्ते खुलते हैं।

आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए


इस पावन माह में धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,falgun month

दान करने का विशेष महत्व

माघ मास की तरह फाल्गुन माह में भी दान करने का विशेष महत्व है। इसलिए इस माह अपने सामर्थ्य अनुसार गरीबों, जरूरतमंदों को दान जरूर करें। इसके साथ ही इस महीने सफेद तिल, घी, सरसों का तेल, मौसमी फल, जरूरत का सामान आदि दान करने भगवान जी की कृपा बरसती है।

पितरों के तर्पण कराना शुभ


फाल्गुन के महीने पितरों के निमित्त तर्पण आदि को करवाना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर-परिवार पर पितरों का आशीर्वाद रहता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com